Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

मुर्मू और मोदी के दौरे के दौरान 20 जून को ओडिशा को कई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी

भुवनेश्वर, 16 जून (भाषा) ओडिशा में 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को कहा कि इस अवसर पर राज्य को कई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

देश के दो शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारी ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “20 जून राष्ट्रपति का जन्मदिन भी है और वह अपनी ‘कर्मभूमि’ मयूरभंज जिले के रायरंगपुर आ रही हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से कई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने समारोह की सुरक्षा और अन्य तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे, उनमें बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाएं और एक कोयला गैसीकरण परियोजना शामिल हैं।

सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायरंगपुर से की थी, इसलिए उनके जन्मदिन पर यह दौरा लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे खुशी के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।’’

कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को रायरंगपुर पहुंचेंगी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दिन इस आदिवासी बहुल इलाके में पहुंचेंगे।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत