Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

एफबीआई ने व्हाइट हाउस में यूएफसी कार्यक्रम पर हमले की साजिश नाकाम किया

(सागर कुलकर्णी)

वॉशिंगटन, 16 जून (भाषा) एफबीआई ने मंगलवार को कहा कि उसने बीते सप्ताहांत व्हाइट हाउस में ‘अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप’ (यूएफसी) कार्यक्रम पर संभावित हमले की साजिश को नाकाम कर दिया और इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

व्हाइट हाउस के लॉन में रविवार को आयोजित यूएफसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनके कैबिनेट सहयोगी और विशेष मेहमान शामिल हुए थे। इस आयोजन को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए व्हाइट हाउस के पास साउथ पार्क में हजारों लोग एकत्र हुए थे।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘10 जून को एफबीआई और हमारे कानून प्रवर्तन सहयोगियों को वाशिंगटन डीसी में होने वाले यूएफसी अमेरिका 250 कार्यक्रम के लिए एक संभावित खतरे की जानकारी मिली, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर के लोग शामिल थे। एफबीआई, हमारे सहयोगियों और न्याय विभाग की कई राज्यों में चली त्वरित कार्रवाई की वजह से अब कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और कथित तौर पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया।’’

फॉक्स न्यूज ने बताया कि सोमवार तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था और जांचकर्ताओं ने साजिश रचने वालों के संभावित नेटवर्क के हिस्से के तौर पर 23 लोगों की पहचान की है।

फॉक्स न्यूज़ ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि कथित योजना में विस्फोटक से लदे ड्रोन का इस्तेमाल करके कार्यक्रम के पास की इमारतों पर हमला करना, लोगों को बड़ी संख्या में वहां से निकलने पर मजबूर करना और भीड़ को पहले से तैनात स्नाइपर टीम की ओर मोड़ना शामिल था।

अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद व्हाइट हाउस के गेट पर धावा बोलने के लिए कथित तौर पर एक 'दूसरे हमले' की साजिश रची गई थी।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत