Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

उत्तराखंड में एसआईआर के तहत 94 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र वितरित

देहरादून, 16 जून (भाषा) उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ जून से अब तक सभी 13 जिलों में 94.86 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित कर दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 13 बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने अभियान शुरू होने के आठ दिनों के भीतर अपना लक्ष्य पूरा कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कुल 79,60,762 मतदाताओं में से 75,51,246 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह कार्य 11,732 बीएलओ के नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है।

चंपावत जिले ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99.98 प्रतिशत वितरण दर्ज किया, जहां 2,06,642 मतदाताओं में से 2,06,594 प्रपत्र वितरित किए गए।

इसके विपरीत, देहरादून में सबसे कम 90.10 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत