Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेन्द्र ने मूकांबिका देवी का दर्शन पूजन किया

उडुपी (कर्नाटक), 16 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र ने उडुपी के बिंदूर तालुक में स्थित कोल्लुर मूकांबिका मंदिर में मंगलवार को मूकांबिका देवी का दर्शन पूजन किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान, विजयेन्द्र ने मंदिर में संपन्न चंडिका होम में आहुति दी और विशेष पूजा अर्चना की। उनके साथ बिंदूर के विधायक गुरुराज गंतिहोले और करकला के विधायक सुनील कुमार भी मौजूद थे।

दर्शन के बाद, विजयेन्द्र ने पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि