नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रविवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) स्थित एक स्वास्थ्य सेवा कंपनी ने दावा किया कि उसके धूम्रपान-विरोधी अभियान के माध्यम से देशभर में 23,000 से अधिक लोगों ने प्रतीकात्मक रूप से तंबाकू छोड़ दिया।
कैंसर हीलर सेंटर के बयान के अनुसार, ‘सुट्टा से नाता तोड़ो’ अभियान 17 शहरों के 29 केंद्रों में चलाया गया और एक ही दिन में 23,000 से अधिक लोगों ने प्रतीकात्मक रूप से तंबाकू त्याग दिया।
इस अभियान के तहत 7,250 से अधिक सिगरेट स्वेच्छा से छोड़ दी गईं, लगभग 5,800 सिगरेट के डिब्बे संग्रह बॉक्स में जमा किए गए और 10,150 से अधिक लोगों ने विशेष रूप से तैयार किए गए कप में बिना धूम्रपान किए चाय पी।
भाषा जितेंद्र वैभव
वैभव