Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

सरदार पटेल ने भारत को 'एक भारत, अखंड भारत' बनाया: केंद्रीय मंत्री शेखावत

हैदराबाद, 31 मई (भाषा) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने ‘एक भारत’ और ‘अखंड भारत’ के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि पटेल ने न केवल भारत को विखंडित होने से बचाया, बल्कि अपनी कूटनीति, बुद्धिमत्ता और साहस के बल पर रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश को एक सूत्र में बांधा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय था और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही।

शेखावत ने हैदराबाद रियासत सहित 550 से अधिक रियासतों के भारतीय संघ में विलय में पटेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, 'यदि भारत की अखंडता में किसी एक व्यक्ति का योगदान है, तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल हैं और यदि किसी की निर्णायक भूमिका है, तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल की है।'

भाषा

राखी वैभव

वैभव