Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

पंजाब में तंबाकू की खपत सबसे कम: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

चंडीगढ़, 31 मई (भाषा) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएचएफएस-6) के निष्कर्षों का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि राज्य में तंबाकू की खपत देश में सबसे कम है।

उन्होंने कहा कि एनएफएचएस-6 के अनुसार राज्य में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में तंबाकू सेवन की दर 13.9 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 36.3 प्रतिशत से काफी कम है। वहीं महिलाओं में यह दर केवल 0.5 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 8.4 प्रतिशत है।

मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय सख्त तंबाकू नियंत्रण नीतियों, कानूनी प्रवर्तन और जनभागीदारी को दिया।

उन्होंने बताया कि 2025-26 में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 22,054 चालान जारी किए गए हैं।

सिंह के अनुसार, राज्य के 800 से अधिक गांवों ने खुद को तंबाकू मुक्त घोषित किया है, जबकि 98.6 प्रतिशत स्कूल राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।

भाषा राखी वैभव

वैभव