Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

कांग्रेस आलाकमान ने मंत्री पद का आश्वासन दिया: यतींद्र सिद्धरमैया

बेंगलुरु, 31 मई (भाषा) कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि उन्हें राज्य में अगले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलने की उम्मीद है।

निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे ने दावा किया कि पार्टी आला कमान ने उन्हें मंत्री पद का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा हालांकि अब तक कुछ भी तय नहीं हुआ है और उन्हें अपनी संभावनाओं को लेकर उम्मीद बनी हुई है।

यतींद्र ने यहां पत्रकारों से कहा, “अभी कुछ भी तय नहीं हुआ। मैं मंत्री पद का इच्छुक हूं और आला कमान ने भी मुझे आश्वासन दिया है कि मुझे मंत्री बनाया जाएगा। इसलिए स्वाभाविक रूप से मुझे उम्मीद है।”

यतींद्र ने कहा कि उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मिलकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

भाषा जितेंद्र वैभव

वैभव