Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

बांग्लादेश को 3-0 से हराकर भारत ग्रुप बी में शीर्ष पर, सेमीफाइनल में भूटान से मुकाबला

मडगांव, 31 मई (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रविवार को यहां सैफ महिला चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 3-0 से पराजित कर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

‘ब्लू टाइग्रेस’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम की पिछले सात वर्षों में बांग्लादेश पर यह पहली जीत है। भारत को टूर्नामेंट के 2022 और 2024 सत्र में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के लिए प्यारी खाखा ने 36वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में लिंडा कॉम सेर्तो ने 78वें मिनट और मालविका पी ने इंजरी टाइम (90+1 मिनट) में गोल दागकर भारत की प्रभावशाली जीत सुनिश्चित की।

मालदीव पर पहले मुकाबले में 11-0 की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारत ने दो मैचों में पूरे छह अंक हासिल किए और ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान पर रहा।

भारत अब तीन जून को होने वाले सेमीफाइनल में भूटान से भिड़ेगा।

इसी दिन दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता