Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

मिजोरम की एसईआईएए और एसईएसी के सदस्यों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मिजोरम में राज्य स्तर पर परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी (ईसी) का मूल्यांकन करने वाली प्रमुख नियामक संस्थाओं के अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

मंत्रालय की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन संस्थाओं के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष से बढ़ाकर साढ़े तीन वर्ष कर दिया गया है।

ये संस्थाएं राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) और राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) हैं।

एसईआईएए परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी प्रदान करता है, जबकि एसईएसी परियोजनाओं के मूल्यांकन में उसे तकनीकी और विशेषज्ञ सलाह देता है।

भाषा

राखी वैभव

वैभव