Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

नेपाल की सत्ताधारी पार्टी आरएसपी का प्रतिनिधिमंडल एक जून से भारत दौरे पर

नयी दिल्ली/काठमांडू, 31 मई (भाषा) नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने के नेतृत्व में एक जून से पांच दिन के भारत दौरे पर आएगा। भाजपा ने रविवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विदेश मामलों के विभाग प्रभारी विजय चौथाईवाले ने एक बयान में कहा कि यह दौरा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर हो रहा है।

उन्होंने बताया कि नेपाली प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली में नितिन नवीन और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आरएसपी और भाजपा के बीच पार्टी-स्तरीय संवाद शुरू करना तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

उधर, काठमांडू में बयान जारी कर आरएसपी ने कहा, 'लामिछाने अयोध्या की निजी यात्रा के साथ-साथ भारत में नेपाली समुदाय और पार्टी के शुभचिंतकों से भी मुलाकात करेंगे।'

लामिछाने की यह यात्रा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह द्वारा भारतीय भूमि पर अतिक्रमण संबंधी टिप्पणियों को लेकर रविवार को उठे विवाद के बीच हो रही है।

शाह ने लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर संसद में सवालों के जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि उनका देश भारत में कुछ क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर रहा है।

भाषा

राखी वैभव

वैभव