Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में मां और उसका सहजीवन साथी गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 31 मई (भाषा) केरल में एक महिला और उसके सहजीवन (लिव-इन) साथी को महिला की पहली शादी से हुए डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेदुमंगड पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, अखिला और उसके साथी अश्कर को बच्चे अर्शिद को कथित तौर पर गंभीर शारीरिक प्रताड़ना पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि इसी प्रताड़ना के कारण 29 मई को बच्चे की मौत हुई।

पुलिस ने पहले शनिवार को अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। बाद में पोस्टमार्टम में बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा राखी वैभव

वैभव