Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

दुर्लभ प्रकार के इबोला वायरस से संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ हो चुके: डब्ल्यूएचओ

बुनिया, 31 मई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने रविवार को कहा कि दुर्लभ प्रकार के इबोला वायरस से संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत की राजधानी बुनिया में इबोला उपचार केंद्र के उद्घाटन के दौरान टेड्रोस ने बताया कि चार मरीजों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी, जबकि एक मरीज को दो दिन पहले छुट्टी दी जा चुकी है।

बुनिया इस इबोला प्रकोप का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है।

टेड्रोस ने कहा, “बेशक, हम अभी भी टीका और उपचार पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि लोग इबोला से ठीक नहीं हो सकते।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को बताया था कि वर्तमान प्रकोप के लिए जिम्मेदार बंडीबुग्यो प्रकार के इबोला वायरस से संक्रमित एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। इस वायरस के लिए अभी तक कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मौजूदा प्रकोप के दौरान यह बंडीबुग्यो वायरस से संक्रमित किसी मरीज के स्वस्थ होने का पहला दर्ज मामला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि 29 मई तक कांगो गणराज्य और पड़ोसी युगांडा में इस संक्रमण के 134 पुष्ट मामले सामने आए हैं, जिनमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

एपी

राखी वैभव

वैभव