Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

बकरीद के कारण टली सीयूईटी-यूजी सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से संपन्न

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) बकरीद के त्योहार के कारण टाली गई सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा रविवार को देशभर के सैकड़ों केंद्रों पर सुचारु रूप से संपन्न हुई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि एनटीए ने पुनर्निर्धारित सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) 2026 का देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश में स्थापित केंद्रों में दो पालियों में सुचारु आयोजन किया।

सूत्रों के मुताबिक, पहली पाली में देशभर में 334 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 70,266 छात्र शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पहली पाली में विदेश में भी एक केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें दो छात्रों ने हिस्सा लिया।

सूत्रों के अनुसार, दूसरी पाली में देशभर के 358 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 80,872 छात्र शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस पाली में दो विदेशी केंद्रों पर भी परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 30 छात्रों ने हिस्सा लिया।

सूत्रों ने बताया कि दूसरी पाली में तीन दिव्यांग छात्रों ने भी परीक्षा दी।

एनटीए ने 28 मई को ईद-उल-अजहा की छुट्टी के मद्देनजर सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा पुनर्निर्धारित कर दी थी।

भाषा पारुल वैभव

वैभव