Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

हरियाणा में ट्रक से टकराया वाहन, युवक की मौत, पिता घायल

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 31 मई (भाषा) हरियाणा में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दुग्धवाहक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान करनाल जिले के कलवेहरी गांव के रहने वाले प्रिंस (21) के रूप में हुई है। उसके पिता रामस्वरूप (53) दूध आपूर्तिकर्ता हैं, जो फिलहाल उपचाराधीन हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रिंस और रामस्वरूप पंचकुला में दूध की आपूर्ति करने गए थे और जब वे घर लौट रहे थे, तभी शाहबाद में नौ गजा पीर के पास यह दुर्घटना हो गई।

पुलिस ने बताया कि दूध की गाड़ी (दुग्धवाहक वाहन) के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे वाहन पीछे से उसमें टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया, जिससे पिता-पुत्र क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर ही फंस गए।

पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने गाड़ी को काटकर दोनों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि प्रिंस को बाद में करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रामस्वरूप के बयान के आधार पर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सुमित नरेश

नरेश