Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री शिवकुमार ने समारोहों में संयम बरतने की अपील की

बेंगलुरु, 31 मई (भाषा) कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को समर्थकों से अपील की कि वे उत्सव के दौरान उनके आसपास भीड़ न लगाएं और एलर्जी का हवाला देते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें फूलमाला न भेंट करें।

तीन जून को लोक भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले, शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का आग्रह किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का जिक्र करते हुए, शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि वह समर्थकों से सहयोग की अपील करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं - मैं आप सभी के उत्साह को समझता हूं, लेकिन मुझे आयोजन सीमित ही रखने होंगे।’’

शिवकुमार ने समर्थकों से विशेष रूप से अपील की कि वे उन्हें फूलों की माला न पहनाएं, क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया, कोई भी मुझ पर फूलों की माला न डाले। मुझे एलर्जी है और मैं उन्हें (फूलमाला) स्वीकार नहीं करूंगा।’’

भाषा शफीक नरेश

नरेश