Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय एक जून को तिरुचिरापल्ली का दौरा करेंगे, मतदाताओं का जताएंगे आभार

चेन्नई, 31 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने के लिए एक जून को तिरुचिरापल्ली का दौरा करेंगे। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विजय ने इस निर्वाचन क्षेत्र से भी जीत हासिल की थी और बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया।

तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट पर, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) उम्मीदवार एस इनिगो इरुदयाराज के खिलाफ 27,416 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

विजय ने पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र में द्रमुक उम्मीदवार आर डी शेखर को 53,715 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, विजय ने पेरम्बूर सीट अपने पास ही रखने के लिए तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने का विकल्प चुना।

टीवीके सूत्रों ने बताया कि विजय के विमान से चेन्नई से रवाना होने और शाम करीब 4 बजे तक तिरुचिरापल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। वह वहां सेंट जोसेफ कॉलेज में एक ‘‘धन्यवाद बैठक’’ में भाग लेंगे।

तिरुचिरापल्ली में जारी परियोजनाओं के विकास की समीक्षा के अलावा एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के टीवीके कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने की भी उम्मीद है।

विजय की यात्रा भी पार्टी के भीतर चल रही उस कवायद का हिस्सा है, जिसमें सभी टीवीके विधायकों को मतदाताओं का आभाार जताने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, तिरुचिरापल्ली में संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा उपाध्यक्ष एम रविशंकर और टीवीके नेता कु पा कृष्णन ने कहा कि तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप