Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

एफएसएसएआई ने खराब गुणवत्ता वाले दही की बिक्री की शिकायत पर ब्लिंकिट से स्पष्टीकरण मांगा

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने रोजमर्रा के सामान की त्वरित आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्लिंकिट से एक व्यक्ति की शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा है, जो इस ऑनलाइन मंच से मंगाए दही का सेवन करने के बाद कथित तौर पर बीमार पड़ गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को एक व्यक्ति से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी कि वह ‘ई-कॉमर्स’ मंच ब्लिंकिट से खरीदे गए दही का सेवन करने के बाद कथित तौर पर बीमार पड़ गया और उसे चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।

एफएसएसएआई में दर्ज शिकायत के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की गई।

सूत्रों के अनुसार, ब्लिंकिट के माध्यम से दही मंगवाने वाले एक व्यक्ति से शिकायत मिलने के बाद एफएसएसएआई ने 29 मई को कंपनी के संचालन प्रभारी के अलावा ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखा।

सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता को दही खाने के कुछ ही समय बाद पेट में तेज दर्द और अतिसार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, एफएसएसएआई को सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से कई शिकायतें मिलीं, जिनमें विक्रेताओं द्वारा ब्लिंकिट ई-कॉमर्स मंच के जरिए खराब भोजन की आपूर्ति के संबंध में शिकायतें शामिल हैं।

एफएसएसएआई ने ब्लिंकिट को स्पष्टीकरण देने और एक व्यापक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश