Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

नमक्कल मंदिर रथ हादसे में युवक की मौत; मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

नमक्कल (तमिलनाडु), 31 मई (भाषा) तमिलनाडु के नमक्कल जिले में रविवार को एक उत्सव के दौरान मंदिर के रथ के पहिये और एक दीवार के बीच फंसने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने युवक के निधन पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

यह घटना तिरुचेंगोडे में अरुल्मिगु अर्धनारीश्वर मंदिर के रथ उत्सव के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे हुई।

मृतक की पहचान गोविंदराजा के पुत्र हर्षवर्धन (18) के रूप में हुई है। वह रथ के पहिये और दीवार के बीच फंस गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत तिरुचेंगोडु सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए सेलम के सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस हादसे में गौरीशंकर का पुत्र शशिधरन (19) घायल हो गया, जो फिलहाल उपचाराधीन है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायल युवक का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश