Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

‘आप’ सरकार को बताना चाहिए कि चुनाव के दौरान किए गए कितने वादे पूरे हुए : मुख्यमंत्री सैनी

चंडीगढ़, 31 मई (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने पिछले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी द्वारा किए गए कितने वादे पूरे किए हैं।

सैनी ने पंजाब के कपूरथला दौरे के दौरान पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने में वह ‘‘विफल’’ रही।

उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि केवल घोषणाओं और झूठे आश्वासनों से विकास नहीं किया जा सकता है।

सैनी ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है और पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कुख्यात अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

इससे पहले दिन में, सैनी ने अमृतसर के पास स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दौरा किया और डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट की।

भाषा

शफीक अविनाश

अविनाश