Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

बंगाल: ग्रामीणों ने तृणमूल सांसद के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की

कोलकाता, 31 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद बापी हलदर के पार्टी कार्यालय में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यालय में बाढ़ राहत सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया और जमा हुए लोगों को तितर-बितर कर दिया गया।

तृणमूल सांसद के मथुरपुर स्थित कार्यालय की खिड़कियों के शीशे बोर्ड तोड़ दिए गए और बोर्ड फाड़ दिया गया।

भीड़ ने आरोप लगाया कि कार्यालय में बाढ़ राहत सामग्री रखी गई थी और कार्यालय एक जल निकाय पर अवैध रूप से बनाया गया था।

हलदर ने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ राज्य में सत्ता परिवर्तन का नतीजा है और दावा किया कि पार्टी कार्यालय में कुछ भी अवैध रूप से नहीं रखा गया था।

उन्होंने कहा, “बाढ़ की स्थिति में लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए राहत सामग्री हमने स्थानीय लोगों में बांटने के लिए खरीदी थी।”

तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया लेकिन सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ऐसी किसी घटना में शामिल नहीं थे।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश