Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

फरीदाबाद: मस्जिद चौक पर दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण रोधी अभियान

फरीदाबाद, 31 मई (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी-3 क्षेत्र स्थित मस्जिद चौक के आसपास रविवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण रोधी अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे हरित क्षेत्रों और सरकारी जमीनों पर से अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

पुलिस बल की तैनाती के बीच भारी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि निगम के 10 ‘डंपर’ मलबा हटाने में लगे हुए हैं।

इस बीच, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने 10 मीटर चौड़ी और 90 मीटर लंबी स्लिप रोड का निर्माण शुरू कर दिया।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य अगले महीने तक पूरा हो जाएगा।

फरीदाबाद प्रशासन ने शनिवार को आरआरटीएस कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड के लिए मस्जिद चौक स्थित एनआईटी-3 में 700 गज में बनी मस्जिद समेत कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया था। इस अभियान के दौरान एक मंदिर, चार दुकानें और एक मकान भी ध्वस्त कर दिया गया।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश