Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

बीड के दिवंगत सरपंच के भाई धनंजय देशमुख के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

बीड, 31 मई (भाषा) बीड के दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख के खिलाफ ग्रामीण थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि एक विवाद के बाद उन्होंने शिकायतकर्ता के सिर पर पिस्तौल तान दी।

देशमुख ने आरोपों से इनकार किया है।

बीड तहसील के बेलवाड़ी निवासी समाधान खिंडकर (30) द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात एक होटल में हुई।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझकर अपमान करना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच, देशमुख ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

देशमुख ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने का समय मांगा है और इस मामले पर उनसे मुलाकात करना चाहते हैं।

महाराष्ट्र सीआईडी ​​ने दिसंबर 2024 में हुई मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में एक विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया था। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि यह हत्या एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिशों को रोकने का प्रयास करने पर की गई।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप