Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

झांसी में पीआरडी जवान की पिटाई और लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

झांसी (उप्र), 31 मई (भाषा) झांसी जिले के नवाबाद क्षेत्र में पुलिस ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की पिटाई और लूट से जुड़े मामले में चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार की शाम को आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम पीआरडी जवान दयाशंकर वर्मा ड्यूटी करके लौट रहा था, तभी रास्ते में घात लगाकर खड़े कुरयाना के निवासी प्रशांत उर्फ गोलू वर्मा, उसके भाई ऋषभ तथा उनके साथियों ने धन के लेन-देन को लेकर वर्मा की पिटाई की और 1,700 रुपए छीन लिये।

पुलिस ने इस मामले में रविवार को दोनों नामजद आरोपियों तथा उनके दो साथियों मोहित और अनिल वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट की रकम भी बरामद हुई है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब