Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

झारखंड: व्यक्ति ने अपनी छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

चाईबासा (झारखंड), 31 मई (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी को कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय घटी जब सोनिया पूर्ति नाम की लड़की तांतनगर चौकी के तहत खेरिया तंगर गांव में अपने घर के अंदर सो रही थी।

चाईबासा सदर के उपमंडल पुलिस अधिकारी बहमन टूटी के अनुसार, गांव के मुखिया ने बताया कि आरोपी लाल सिंह पूर्ति पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। आरोपी ने अचानक लाठी उठाई और लड़की को बुरी तरह से पीटने लगा। लड़की की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और चाईबासा के सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।”

गांव के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया, “पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन उसका व्यवहार असामान्य था।”

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश