Breaking News

पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |   टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |  

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में अतिक्रमण हटाया गया

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में रविवार को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि अभियान रविवार सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ और इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए।

अभियान के दौरान सुरक्षा स्थिति की निगरानी करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए लगभग 150 ढांचों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल