Breaking News

पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |   टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |  

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खरगे से मुलाकात की

हैदराबाद, 31 मई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कर्नाटक के कलबुर्गी जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से रविवार को यहां हवाई अड्डे पर मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, कांग्रेस की तेलंगाना मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रेड्डी ने शहर के शमशाबाद हवाई अड्डे पर खरगे के आगमन के बाद उनसे एक होटल में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, खरगे बाद में कलबुर्गी रवाना हो गए।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित