Breaking News

पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |   टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |  

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को भारत के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला। एडमिरल स्वामीनाथन ने यह पदभार ऐसे समय में संभाला है जब क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।

एडमिरल स्वामीनाथन ने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हो गए हैं।

एडमिरल स्वामीनाथन इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘भारतीय नौसेना देश के हितों की रक्षा के लिए हर समय सतर्क है और वह ऐसे क्षेत्रीय सुरक्षा वातावरण में सक्रिय रूप से तैनात है, जो लगातार चुनौतीपूर्ण, जटिल, अप्रत्याशित और अनिश्चित बना हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि भारतीय नौसेना उच्चतम स्तर की परिचालन तत्परता और युद्धक क्षमता बनाए रखे, ताकि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सके।’’

एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारतीय नौसेना क्षमता-वृद्धि और आधुनिकीकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रयास होगा कि नौसेना की प्रगति की गति को बनाए रखा जाए, जारी सभी परियोजनाओं को सुदृढ़ किया जाए, जहां आवश्यकता हो वहां उन्हें और विस्तार दिया जाए तथा अत्याधुनिक व उभरती प्रौद्योगिकियों को शामिल करके हमारी परिचालन क्षमताओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए।’’

भाषा गोला अमित

अमित

अमित