Breaking News

पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |   टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |  

नॉर्वे शतरंज: गुकेश ने प्रज्ञानानंदा को हराकर उम्मीद कायम रखी, दिव्या का शानदार प्रदर्शन

(अजय मसंद)

ओस्लो, 31 मई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपना 20वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपने हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को क्लासिकल मुकाबले में हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए और खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा जबकि महिला वर्ग में दिव्या देशमुख शीर्ष पर पहुंच गई।

इस बीच मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन की मुश्किलें और बढ़ गईं क्योंकि उन्हें अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो से हार का सामना करना पड़ा। इससे वह पांच राउंड के बाद छह खिलाड़ियों की तालिका में सबसे नीचे आ गए।

वेस्ली सो इस जीत से 8.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वह अलीरेज़ा फ़िरोजा से पीछे हैं, जिन्होंने अब तक प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखते हुए 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

गुकेश अब अब 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। इस जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक ऑटोग्राफ, सेल्फी और तस्वीरों के लिए विश्व चैंपियन के पास पहुंच गए।

प्रज्ञानानंदा छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर पांच अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कार्लसन 4.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर खिसक गए हैं।

महिला वर्ग में भारत की विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने चीन की झू जिनर को क्लासिकल बाजी में हराकर तीन अंक हासिल किए। इससे वह 8.5 अंकों के साथ पहली बार छह खिलाड़ियों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गईं।

भारतीय खिलाड़ी ने 84 चाल में जीत हासिल की। भारत की ही कोनेरू हम्पी ने चीन की जू वेनजुन को हराया। हम्पी के 4.5 अंक हैं और इस जीत के बावजूद वह सबसे निचले स्थान पर हैं।

भाषा

पंत

पंत