Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

शाह छत्तीसगढ़ में 400 ‘डायल 112’ आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे

रायपुर, 17 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ में ‘डायल 112’ आपातकालीन सेवा को अधिक आधुनिक, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को रायपुर में 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने बताया कि शाह राज्य के प्रत्येक जिले के लिए एक-एक करके 33 मोबाइल फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की भी शुरुआत करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री रविवार देर शाम तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। वह इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को माना कैंप स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में कार्यक्रम स्थल, परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

शर्मा ने कहा कि डायल 112 सेवा सोमवार से सभी जिलों में विस्तारित की जाएगी जो वर्तमान में राज्य के 33 जिलों में से 16 जिलों में चालू है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री कुल 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं को मजबूत करने के लिए उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया जाएगा।

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश