Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शास्त्री पार्क इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी समीर (21) के रूप में हुई है और विभिन्न सूत्रों से एकत्र सबूतों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

घटना 15 मई को हुई थी, जब शास्त्री पार्क इलाके में अपने ई-रिक्शा में दो लोगों को बैठा हुआ देखने के बाद आपत्ति जताने वाले एहसान (54) को गोली मार दी गई।

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया, जबकि समीर फरार हो गया था।

पूछताछ के दौरान समीर ने वारदात में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि एहसान ने उसे धमकाया था, जिसकी वजह से कहासुनी हुई और फिर गोलीबारी की गई।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप