Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

तमिलनाडु: विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विजय को ‘एक अलग तरह का राजनीतिक नेता’ बताया

चेन्नई, 17 मई (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.सी. डी. प्रभाकर ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय सभी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और उनसे संबंधित हर विवरण पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय एक अलग तरह के राजनीतिक नेता के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘नई सरकार बनने पर विधायकों और मंत्रियों द्वारा समीक्षा करना एक प्रथा है। हमारे मुख्यमंत्री सभी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रख रहे हैं जैसे कि किस निर्वाचन क्षेत्र में कौन सी परियोजना है, कौन काम कर रहा है और उसे कहां लागू किया जा रहा है।’’

राज्य सरकार के कुशलतापूर्वक काम करने का दावा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए सक्रिय हैं और उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (विजय) अपने पहले दिन जो आदेश जारी किए और उसके बाद जो निर्देश दिए, उनसे जनता का सम्मान और समर्थन प्राप्त हुआ है।’’

अन्नाद्रमुक के दो गुटों (एक का नेतृत्व पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व एस पी वेलुमणि कर रहे हैं) द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायी नियमों के तहत, समीक्षा के लिए प्रस्तुत याचिकाओं पर उचित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप