Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

राजकोट हवाई अड्डे पर एटीएस ने पांच करोड़ रुपये मूल्य की 180 किलोग्राम चांदी जब्त की

राजकोट, 17 मई (भाषा) गुजरात के राजकोट स्थित हीरासर हवाई अड्डे पर राज्य के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने पांच करोड़ रुपये मूल्य की 180 किलोग्राम चांदी की खेप जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस को राजकोट हवाई अड्डे पर हवाई कार्गो के माध्यम से बड़ी मात्रा में चांदी लाए जाने के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय अपराध शाखा को सतर्क किया गया था।

गुजरात एटीएस के उपाधीक्षक वीरजीत परमार ने बताया, ‘‘स्थानीय अपराध शाखा के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। लगभग 180 किलोग्राम चांदी, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है, को जब्त किया गया और इच्छित प्राप्तकर्ता की उपस्थिति में खेप की जांच की गई।’’

परमार ने बताया कि यह खेप वाराणसी स्थित ‘सनराइज’ नामक फर्म से भेजी गई थी, और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इससे संबंधित दस्तावेज अधूरे थे, जिससे संभावित कर चोरी का संदेह पैदा होता है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश