Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

त्रिपुरा में महिला से बलात्कार करने के आरोप में 'कंटेंट क्रिएटर' गिरफ्तार

अगरतला, 17 मई (भाषा) त्रिपुरा के अगरतला में एक महिला को आईफोन देने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक 'सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर' को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धलाई जिले की रहने वाली महिला करीब तीन महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी अगरतला में मोबाइल फोन की दो दुकानों का मालिक है और दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी के बुलाने पर महिला शनिवार शाम अगरतला रेलवे स्टेशन पहुंची। आरोपी शादीशुदा है।

अमताली पुलिस थाने के एक अधिकारी पारितोष दास ने कहा, “रेलवे स्टेशन से आरोपी महिला को पास के एक होटल में ले गया और आईफोन उपहार में देने के बहाने शनिवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।”

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा

राखी नरेश

नरेश