Breaking News

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग आज दोपहर 3 बजे     |   नीट यूजी 2026 पेपर लीक: CBI ने मनीषा हवलदार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया     |   नवीन पटनायक को झटका, करीबी सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी छोड़ी     |   नीट पेपर लीक केस: NTA के खिलाफ डॉक्टर्स फेडरेशन की याचिका पर SC का केंद्र को नोटिस     |   ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहीं- सॉलिसिटर जनरल     |  

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

कोलकाता, छह मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मार कर हत्या कर दी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में रथ को कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रथ पर बदमाशों ने करीब से गोलियां चलाई और हमला करने के बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए।

भाजपा के नव निर्वाचित विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा, ‘‘हम शांति का संदेश देते रहे हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने बहुत बड़ी गलती की है।’’

घटना के चलते तनाव के बीच इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश