Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

कर्नाटक ने भारत का पहला 'क्वांटम इकोसिस्टम मैप' जारी किया

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (भाषा) विश्व क्वांटम दिवस 2026 के अवसर पर कर्नाटक ने ‘परिकल्पना से वास्तविकता की ओर’ कार्यक्रम के तहत देश का पहला व्यापक ‘क्वांटम इकोसिस्टम मैप’ जारी किया है। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन. एस. बोसेराजू ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि यह पहल आधिकारिक तौर पर कर्नाटक की क्वांटम कार्ययोजना के प्रथम चरण की शुरुआत का प्रतीक है।

उनके कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वह कर्नाटक सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित 'विश्व क्वांटम दिवस' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बोसेराजू ने उभरती प्रौद्योगिकियों में राज्य के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कर्नाटक तेजी से स्वयं को क्वांटम नवाचार में एक राष्ट्रीय अग्रणी और वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम भारत का वह पहला राज्य हैं जिसने 'क्वांटम इकोसिस्टम मैप' तैयार किया है। कर्नाटक पहले से ही इस तकनीक में अग्रणी है। भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा तैयार यह मैप प्रमुख तकनीकी प्रगति को दर्शाता है जो किसी अन्य राज्य के पास अभी नहीं है।”

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल