Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

जयपुर में ताजियती जनसभा, वैश्विक शांति और एकता का संदेश

जयपुर, 15 अप्रैल (भाषा) मुस्लिम संगठनों ने बुधवार रात यहां कर्बला मैदान में ताजियती जनसभा (श्रद्धांजलि सभा) आयोजित की, जिसमें वक्ताओं ने गाजा से लेकर ईरान तक जारी संघर्षों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वैश्विक शांति और एकता का आह्वान किया।

ताजियती संयुक्त समिति जयपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “मानव एकता के लिए” था जिसमें गाजा, फलस्तीन, लेबनान और ईरान में हिंसा से प्रभावित आम नागरिकों, खासकर बच्चों के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक मंच के रूप में नहीं, बल्कि एक मानवीय पहल के तौर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों को बढ़ावा देना है।

सभा को संबोधित करते हुए इस्लामी विद्वान अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने वैश्विक संघर्षों के बीच संवाद और एकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

अन्य वक्ताओं ने भी इसी तरह के विचार रखते हुए मानवता और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की अहमियत रेखांकित की।

इस मौके पर मुस्लिम नेता सैयद सरवर चिश्ती, काजिम रसूल इलियास, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह तथा कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और रफीक खान भी मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में शांति की आवाज को मजबूत करने और आपसी सम्मान व एकता के बंधनों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी