Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

बीबीसी में दो हजार नौकरियां जाएंगी

लंदन, 15 अप्रैल (एपी) ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने बुधवार को कहा कि वह अगले दो वर्षों में अपने वार्षिक बजट का करीब 10 प्रतिशत, यानी लगभग 50 करोड़ पाउंड (करीब 67.7 करोड़ डॉलर) बचाने के लिए लगभग 2,000 नौकरियां खत्म करने की योजना बना रही है।

कर्मचारियों के साथ हुई एक बैठक में घोषित योजना बीते एक दशक से अधिक समय में संस्था की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है।

कार्यवाहक महानिदेशक रोडरी टालफन डेविस ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, “मुझे पता है कि इससे अनिश्चितता पैदा होगी, लेकिन हम इस चुनौती को लेकर पारदर्शी रहना चाहते हैं।”

डेविस ने कहा कि यह कटौती महंगाई, लाइसेंस शुल्क और वाणिज्यिक आय पर बढ़ते दबाव, तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के कारण की जा रही है।

बीबीसी ने इस साल की शुरुआत में ही संकेत दिया था कि वह “काफी वित्तीय दबाव” का सामना कर रहा है और 2029 तक अपने बजट में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती करना चाहता है।

एपी खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल