Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

अमेरिकी नौसेना ने ईरान पर नाकाबंदी लागू करने के लिए बल प्रयोग की चेतावनी दी

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (एपी) अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान और उसके आसपास के व्यापारिक जहाजों को यह चेतावनी दे रहे हैं कि वे उन्हें नियंत्रण में लेने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों की नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग करेंगे।

अमेरिकी मध्य कमान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए नौसेना के एक रेडियो संदेश में कहा गया, ‘‘ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रास्ते में रोककर उनकी तलाशी ली जाएगी और उन्हें जब्त किया जाएगा।’’

सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर जारी सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए यह पुष्टि की कि यह संदेश फिलहाल क्षेत्र के सभी जहाजों को प्रसारित किया जा रहा है।

रेडियो संदेश में चेतावनी देते हुए कहा गया, ‘‘यदि आप इस नाकाबंदी का पालन नहीं करते हैं, तो हम बल प्रयोग करेंगे।’’

एपी प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल