Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

ईडी ने अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के बाद दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी ने उन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की मांग करते हुए अदालत में पेश किया।

झुनझुनवाला ‘रिलायंस कैपिटल लिमिटेड’ के वाइस चेयरमैन और निदेशक रह चुके हैं, जो रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) की मूल कंपनी है।

झुनझुनवाला अनिल अंबानी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

बापना आरएचएफएल में निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

यह जांच अनिल अंबानी समूह की कंपनियों जैसे आरएचएफएल और आरएचएफएल के माध्यम से फर्जी या मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करके की गई कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है।

ईडी का धन शोधन मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल