Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

टीसीएस मामले को लेकर बजरंग दल ने 16-17 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) बजरंग दल ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं के खिलाफ बुधवार को 16 और 17 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।

कार्यालय की आठ महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

वहीं, टीसीएस ने रविवार को कहा कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या जबरदस्ती के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि मामले में कथित तौर पर शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन करेंगे और हिंदू समुदाय के लोगों को इसमें शामिल करेंगे।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल