Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

विधानसभा अध्यक्ष ने बम की एक और धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस प्रमुख को पत्र लिखा

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को पत्र लिखकर उनसे पिछले कुछ हफ्तों में विधायी निकाय को बार-बार मिली बम की धमकियों को ‘‘अत्यंत गंभीरता’’ से लेने का अनुरोध किया।

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा को धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें पांच आरडीएक्स बम रखे होने की बात कही गई। यह मार्च में शुरू हुए बजट सत्र के बाद से इस तरह का छठा ई-मेल है।

विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर उनका ध्यान इस ओर दिलाया कि नवीनतम धमकी भरे ई-मेल में सीधे उन्हें नाम से संबोधित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है और इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’’

पिछले सप्ताह भी विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर धमकियों की शीघ्र जांच करने का अनुरोध किया था और विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल