नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद झुनझुनवाला को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि
एजेंसी ने विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के अनुरोध को लेकर उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया।
यह जांच अनिल अंबानी समूह की कंपनियों जैसे रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के माध्यम से फर्जी या मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करके की गई कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है।
झुनझुनवाला मार्च 2003 से सितंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक थे, जो आरएचएफएल और आरसीएफएल की होल्डिंग कंपनी है।
भाषा
देवेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल