Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

गुजरात के सड़क परिवहन निकाय ने क्यूआर कोड आधारित यात्री प्रतिक्रिया प्रणाली शुरू की

अहमदाबाद, 15 अप्रैल (भाषा) गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा में सुधार और सेवा दक्षता बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड आधारित यात्री प्रतिक्रिया रेटिंग प्रदर्शन प्रणाली शुरू की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिवहन निगम ने 1,702 प्रतिक्रियाओं के आधार पर मार्च 2026 के लिए पांच में से 4.5 की समग्र यात्री संतुष्टि रेटिंग दर्ज की है।

प्रीमियम बसों (एसी और वोल्वो) में सीट के पीछे क्यूआर कोड लगाए गए हैं और प्रत्येक बस में कम से कम एक कोड मौजूद है। यात्री कोड को स्कैन करके बुनियादी जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, टिकट/पीएनआर) दर्ज कर स्वच्छता, आराम, समय की पाबंदी, कर्मचारियों का व्यवहार, सुरक्षा और समग्र अनुभव जैसी सेवाओं को रेटिंग दे सकते हैं। वे विशिष्ट शिकायतों के लिए फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, 'मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में, हम प्रभावी सेवा और यात्रियों की संतुष्टि को बेहतर बनाने के लिए कई पहलों के ज़रिए सरकारी परिवहन व्यवस्था को बदल रहे हैं। यात्रियों के फीडबैक रेटिंग सिस्टम को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली और प्रतिक्रिया के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। नतीजतन, जीएसआरटीसी की प्रदर्शन रेटिंग बहुत ज़्यादा सकारात्मक है।'

भाषा

शुभम नरेश

नरेश