Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

भारत ने मलावी को हराकर फीफा सीरीज 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को नैरोबी में फीफा सीरीज 2026 के तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में मलावी पर 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की और अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया।

न्यायो नेशनल स्टेडियम में भारत की ओर से अष्टम उरांव (18वें मिनट) और अविका सिंह (45+एक मिनट) ने पहले हाफ में गोल किए जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी प्रियदर्शिनी सेल्लादुरई (84वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल दागा।

मलावी के लिए खुमालो इरीन (42वें मिनट) और हेनरी देबोराह (60वें मिनट) ने गोल किए।

इससे पहले भारत को सेमीफाइनल में कीनिया के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि मेजबान कीनिया अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

भाषा सुधीर

सुधीर