Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

राज्यसभा अध्यक्ष राधाकृष्णन ने उपसभापतियों की समिति का पुनर्गठन किया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को उपसभापतियों की समिति का पुनर्गठन किया, जिसमें दिनेश शर्मा, फांग्नोन कोन्यक और एम थंबीदुरई को शामिल किया गया है।

उपसभापति के रूप में समिति के अन्य सदस्यों में सस्मित पात्रा, फूलो देवी नेताम और घनश्याम तिवारी शामिल हैं।

एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, 'राज्यसभा के सभापति ने 15 अप्रैल 2026 से उपसभापतियों की समिति का पुनर्गठन किया है, जिसमें दिनेश शर्मा, एस फांग्नोन कोन्यक, एम थंबीदुरई, सस्मित पात्रा, फूलो देवी नेताम और घनश्याम तिवारी जैसे सदस्य शामिल हैं।'

उपसभापति के रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें हरिवंश नारायण सिंह को इस पद के लिए फिर से मनोनीत किए जाने की संभावना है।

हरिवंश नौ अप्रैल को अपनी सेवानिवृत्ति तक लगातार दो कार्यकालों के लिए राज्यसभा के उपसभापति रह चुके हैं।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और वह शपथ भी ले चुके हैं।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश