Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

गाजियाबाद में बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद, 15 अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद पुलिस ने एक स्थानीय बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान रवींद्र उर्फ रॉबिन (39), तुषार बसोया (25) और सविता उर्फ सावी चौधरी (44) के रूप में हुई है। ये सभी पीड़ित अर्पित गुप्ता के पूर्व व्यावसायिक सहयोगी और कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, वेव सिटी में एक फर्म संचालित करने वाले गुप्ता ने 11 मार्च को व्हॉट्सऐप पर धमकी भरा कॉल आया था जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को सुंदर भाटी गिरोह का सहयोगी बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल ने कहा, ‘‘पुलिस टीम ने तीनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए।’’

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की पहचान के लिए जांच जारी है।

भाषा सं जफर खारी

खारी