Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

तुर्किये में दो दिनों में दूसरी बार स्कूल में गोलीबारी की घटना, एक छात्र ने नौ लोगों की हत्या की

अंकारा (तुर्किये), 15 अप्रैल (एपी) तुर्किये के एक स्कूल में बुधवार को एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तुर्किये के गृह मंत्री ने बताया कि देश में दो दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

कहरामनमारास प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुएर ने कहा कि हमलावार छात्र (14) पिता की बंदूक लेकर आया था। उन्होंने कहा कि हमलावर स्वयं भी मारा गया। हमलावर छात्र के पिता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं और उसके पास पांच बंदुकें और सात मैगजीन थीं।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमलावर पुलिस की गोलीबारी में मारा गया या उसने खुद की जान ली।

हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल सका है।

गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने कहा कि घायल हुए 13 लोगों में से छह की हालत गंभीर है।

सरकारी प्रसारक टीआरटी ने हमलावर की पहचान ईसा अरास मर्सिनली के रूप में की और बताया कि उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एपी राखी रंजन

रंजन