Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

प्रतिभूति बाजार में धोखाधड़ी रोकने के लिए सेबी ने दूरसंचार विभाग के साथ समझौता किया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कहा कि उसने प्रतिभूति बाजार में धोखाधड़ी रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत दोनों संस्थाओं के बीच डेटा और सूचनाओं का नियमित रूप से आदान-प्रदान किया जाएगा।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) 15 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।

सेबी ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने एक ‘डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म’ (डीआईपी) विकसित किया है, जो विभिन्न हितधारकों के बीच तत्काल सूचना साझा करने और समन्वय के लिए एक सुरक्षित ढांचा है।

इसका मकसद दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई सुनिश्चित करके साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय