Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

जिस कंपनी से फूटी थी श्रमिक आंदोलन की चिंगारी वहां पहुंचीं जिलाधिकारी

नोएडा (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जनपद की जिलाधिकारी ने बुधवार को नोएडा सेक्टर-84 में ‘रिचाको एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ के श्रमिकों से बातचीत की तथा कार्यदशा एवं अन्य आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

जिला सूचना निदेशक सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि जिलाधिकारी ने बुधवार को फैक्टरी परिसर में पहुंचकर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उनके हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, विशेष रूप से हाल में की गई वेतन वृद्धि, बोनस, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य कल्याणकारी नीतियों से अगवत कराया।

कनौजिला के अनुसार जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन का उद्देश्य श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना एवं उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने प्रबंधन को शासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पूर्ण अनुपालन करने के लिए कहा । उन्होंने उससे यह भी कहा कि श्रमिकों की सुविधाओं एवं सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जायें।

जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

श्रमिकों ने सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि एवं कल्याणकारी निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया। मालूम हो कि रिचाको कंपनी से ही श्रमिक आंदोलन की चिंगारी फूटी थी।

भाषा सं

राजकुमार रंजन

रंजन